शेयर बाज़ार व टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! LTCG पूरी तरह खत्म करने व STCG को आधा करने का प्रस्ताव
बजट 2027-28 से पहले उद्योग संगठन PHDCCI ने शेयर बाज़ार निवेशकों को राहत देने के लिए LTCG टैक्स पूरी तरह खत्म करने और STCG टैक्स 20% से घटाकर 10% करने का प्रस्ताव दिया है। संगठन ने सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ैक्शन टैक्स में कटौती की भी मांग की है। ये प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपे गए प्री-बजट सुझावों का हिस्सा हैं।