फोनपे ने मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के बीच बाज़ार में बढ़ती अस्थिरता का हवाला देते हुए अपना IPO लाने की योजना टाल दी है। कंपनी के सीईओ समीर निगम ने कहा, "हम सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द-से-जल्द शांति बहाल होने की कामना करते हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी IPO के ज़रिए करीब ₹12,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही थी।