PM 2.5 के संपर्क में आने से भारत में हर साल होती हैं 15 लाख मौतेंः स्टडी
द लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ जर्नल में बुधवार को प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, भारत में 2009-2019 तक हर साल लगभग 15 लाख मौतें संभावित रूप से लंबे समय तक पीएम 2.5 प्रदूषण के संपर्क में रहने से हुईं। बकौल रिपोर्ट, भारत की पूरी आबादी डब्ल्यूएचओ द्वारा बताई गई पीएम 2.5 की सीमा से ज़्यादा कंसंट्रेशन वाले इलाकों में रहती है।