PM Modi के लिए मोरपंख वाली टोपी किसने की थी डिजाइन?
मध्य प्रदेश के बालाघाट में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने पीएम मोदी को एक टोपी पहनाई थी, जिसने सभा में पहुंचे सारे लोगों का ध्यान खींचा। इस टोपी में मयूर पंख लगे हुए थे और इसमें मध्य प्रदेश के किसानों और संस्कृति की झलक दिखाई दी।