PM इंटर्नशिप योजना के फेज़ 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत उम्मीदवारों को हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 21-24 वर्ष होनी चाहिए।

Load More