PM इंटर्नशिप योजना के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

कॉर्पोरेट मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दी है। पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख आज (15 अप्रैल) समाप्त होनी थी। इच्छुक उम्मीदवार pminternship.mca.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Load More