PM के विदेश आने-जाने के खर्चों का कौन रखता है हिसाब और क्या पीएम को भी लेना होता है वीज़ा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा का खर्च विदेश मंत्रालय और पीएमओ के तहत आने-वाले विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधित किया जाता है। भारतीय दूतावास और उच्चायोग भी मेज़बान देश में व्यवस्थाओं के लिए खर्च करते हैं। प्रधानमंत्री के पास राजनयिक पासपोर्ट होता है जिससे उन्हें किसी देश में जाने के लिए वीज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ती है।