PM छत्तीसगढ़ आने वाले हैं, उनके भाषण के कंटेंट के लिए की गई छापेमारी: बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई की टीम की छापेमारी पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "छापेमारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं उनके भाषण के कंटेंट के लिए छापेमारी की गई। इसके अलावा और कोई कारण नहीं है।"