PM ने यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर (पंजाब) में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ₹1,570 करोड़ की लागत से विकसित इन स्टेशनों में एमपी, राजस्थान, यूपी, पंजाब, गुजरात समेत 20 राज्यों के कई बड़े स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने अमृतसर (छेहर्टा)-वाराणसी रेल सेवा और करतोली-अंबाला रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।

Load More