PM ने वाराणसी पहुंचते ही लड़की का 23 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने के मामले में ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) वाराणसी पहुंचते ही अपने संसदीय क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की का 23 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और ज़िला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय करने के निर्देश दिए।