PM ने सुवेंदु अधिकारी पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, आज दिला दी CM पद की शपथ: केजरीवाल
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उनका मकसद देश से भ्रष्टाचार दूर करना नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाना है। केजरीवाल ने कहा, "10 साल पहले प्रधानमंत्री ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे...आज खुद उन्हें सीएम पद की शपथ दिला कर आए हैं।"