बंगाल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और उनका दर्द सुना। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि महिलाओं का दर्द सुनकर पीएम मोदी काफी भावुक नजर आए। महिलाओं ने अपनी आपबीती पीएम को सुनाई और प्रधानमंत्री ने एक पिता की तरह उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना।