PM मोदी, CM आतिशी से बात करने की मांग करते हुए दिल्ली में हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा शख्स

दिल्ली के गीता कॉलोनी के पास बुधवार को एक शख्स हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि शख्स अंग्रेज़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से बात करने की मांग कर रहा था। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Load More