प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा तय, 21 नवंबर को वैशाली में करेंगे 6 लेन पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर गंगा पर बने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे और जाफरपट्टी में जनसभा को संबोधित करेंगे। गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA नेताओं की बैठक में दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। 20 नवंबर को बिहार NDA सरकार का एक साल पूरा होगा।