PM मोदी और EC का AI वीडियो वायरल, केरल में X के खिलाफ केस दर्ज
केरल पुलिस की साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X और उसके एक हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि AI से बना एक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग को 'भ्रामक और मानहानि भरे' तरीके से दिखाते हुए वायरल हुआ है। जांच में पुलिस ने पाया कि यह वीडियो लोगों को गुमराह कर सकता है।