PM मोदी और ट्रंप की लड़ाई कराने की कोशिश में थे नवारो, पूर्व अमेरिकी NSA का बड़ा दावा
पूर्व अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी पीटर नवारो ने एक बैठक के दौरान ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच झगड़ा कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "उस बैठक में...पीटर बस भारत की कारोबारी नीतियों पर बात करना चाह रहे थे...जो उन्हें लग रहा था कि सही नहीं हैं।"