PM मोदी के 5 देशों की यात्रा से क्या-क्या हुआ हासिल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 देशों की यात्रा के दौरान भारत को करीब $40-बिलियन के निवेश प्रस्ताव मिले। इस दौरान UAE ने भारत में $5-बिलियन निवेश और 3-करोड़ बैरल क्रूड की सप्लाई का एलान किया। वहीं, नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर, स्वीडन के साथ AI-टेक्नोलॉजी, नॉर्वे के साथ ग्रीन-एनर्जी जबकि इटली संग व्यापार, निवेश व रक्षा-सहयोग जैसे मुद्दे पर समझौते हुए।