PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की ने CJP के प्रवक्ता से कहा- आगे भी युवाओं के साथ खड़ी रहूंगी
सीजेपी की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की से बातचीत की है। सिंह के अनुसार, लड़की ने कहा कि उसे काउंसलिंग की ज़रूरत महसूस नहीं होती और वह आगे भी युवाओं के साथ खड़ी रहने के लिए प्रतिबद्ध है। रत्ना ने कहा कि वे जल्द उससे मुलाकात करेंगे।