PM मोदी को मां की गाली दिए जाने के विरोध में NDA का आज बिहार बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने के विरोध में एनडीए के गुरुवार को पांच घंटे के बिहार बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं ने दानापुर व गयाजी में प्रदर्शन किया व सड़कों पर बैठ गए। कई जगहों पर सड़कों पर टायर जलाए गए व लोगों ने नारेबाज़ी की।