PM मोदी को मेलोनी ने खूद घुमाया रोम, साथ किया डिनर; वायरल हुआ वीडियो
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद रोम की सबसे ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया। दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और कार में सफर किया जिसके वीडियो-तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में दोनों गर्मजोशी से मिलते, मेलोनी पीएम मोदी को कोलोसियम के बारे में बतातीं और दोनों नेता तस्वीरों के लिए पोज़ देते दिख रहे हैं।