PM मोदी की हत्या की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, नौकरी जाने के बाद नशे में किया था मेसेज
मुंबई पुलिस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेसेज भेजने वाला शख्स अजमेर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी मोहम्मद बेग (36) गुजरात में नौकरी करता था और शराब के नशे में दफ्तर गया था जिस कारण उसे नौकरी से निकाला गया। इसके बाद नाराज़ बेग ने नशे में मेसेज भेजे थे।