PM मोदी को हराने के लिए कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "हरियाणा में एआईएमआईएम चुनाव नहीं लड़ी फिर बीजेपी कैसे जीत गई? मैं वहां नहीं था। वरना वे (कांग्रेस वाले) 'बी टीम' कहते।" उन्होंने कहा, "मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। तुम अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।"