फ्रांस में आयोजित G7 समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, "पीएम मोदी बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं, वह किसी फरिश्ते जैसे हैं।" वहीं, पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए ट्रंप के प्रयासों की सराहना की।