PM मोदी ने G7 समिट में दुनिया के शीर्ष नेताओं को तोहफे में क्या-क्या दिया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में हुए 52वें G7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले तोहफे दिए। पीएम मोदी ने उन्हें (चेनाब घाटी में प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाला) रामबन शहद और (मेघालय का GI-टैग वाला उत्पाद) लाकाडोंग हल्दी भेंट की। उन्होंने GI-टैग वाले बनारसी सिल्क से बने स्टोल भी गिफ्ट किए।

Load More