PM मोदी ने IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में Gen Z को किया संबोधित, कहा- देश को आपकी ज़रूरत है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में Gen Z छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "हमें आप पर भरोसा है। देश को आपकी ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "हर पीढ़ी को अपने समय की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। युवा जितने मज़बूत होंगे, देश उतना ही मज़बूत होगा।"