PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 3 लाख लोगों के साथ किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में 3 लाख लोगों के साथ योग किया। यह आयोजन विशाखापत्तनम के आरके बीच से भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे गलियारे में आयोजित हुआ। पीएम ने कहा, "आइए, हम सब मिलकर योग को ऐसा जन आंदोलन बनाएं...जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए।"