PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से की बात, मिडल ईस्ट में शांति की जताई उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत कर उन्हें ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "हमने आशा जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आए।" इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की भी निंदा की।