PM मोदी ने उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर लोगों और पर्यटकों से की 9 अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर लोगों और पर्यटकों से 9 अपील की है। उन्होंने कहा, "अगली पीढ़ियों को स्थानीय बोलियां सिखाएं, एक पेड़ मां के नाम लगाएं, जलस्रोत साफ रखें, गांव आते-जाते रहें...पुराने घर को होमस्टे बनाएं।" उन्होंने पर्यटकों से कहा, "यातायात नियम का पालन करें, तीर्थस्थलों की मर्यादा बनाएं रखें, वोकल फॉर लोकल बनें।"