PM मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल में धीमी विकास दर को 'हिंदू ग्रोथ रेट' बताने को लेकर कसा तंज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश को एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "बड़ी चतुराई से धीमी विकास दर को 'हिंदू ग्रोथ रेट' नाम दिया गया। विफलता कांग्रेस की...लेकिन कलंक देश की हिंदू आबादी पर लगाया गया। इस कुसंस्कृति का नाम....कांग्रेस ग्रोथ रेट होना चाहिए था।"

Load More