PM मोदी ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, बिहार को दी ₹40000 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया (बिहार) से राज्य को ₹40,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, ₹36,000 करोड़ से अधिक की विकासात्मक योजनाओं की सौगात व ₹5,000 करोड़ लागत की योजनाओं के लाभों का वितरण व शिलान्यास किया। उन्होंने जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Load More