PM मोदी ने गणेश चतुर्थी पर किए गणपति के दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा में हुए शामिल

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नई दिल्ली स्थित आवास पर गणपति के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना में शामिल होकर आरती भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस मौके पर पीएम महाराष्ट्र की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे।

Load More