PM मोदी ने जॉर्डन के किंग से फोन पर की बात, मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय से फोन पर बात कर उन्हें ईद-उल-फितर की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने X पर लिखा, "हमने मिडल ईस्ट में हो रहे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की।" उन्होंने आगे लिखा, "पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों पर हमले निंदनीय हैं और इनसे तनाव बढ़ सकता है जिसे टाला जाना चाहिए।"