PM मोदी ने डांसर यामिनी के निधन पर जताया शोक, कहा- सांस्कृतिक फलक पर अमिट छाप छोड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर भरतनाट्यम डांसर यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया। पीएम ने 'X' पर लिखा, "भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके समर्पण ने सांस्कृतिक फलक पर एक अमिट छाप छोड़ी है।" यामिनी कृष्णमूर्ति का शनिवार को 84 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।