PM मोदी ने त्रिनिदाद व टोबैगो की पीएम को सरयू नदी व महाकुंभ के पवित्र जल से भरे कलश किए भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से होकर बहने वाली सरयू नदी व प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पवित्र जल से भरे धातु के कलश भेंट किए हैं। वहीं, पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की है।