PM मोदी ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद के भाई के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। मैं शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"