PM मोदी ने दिल्ली अग्निकांड के मृतकों के परिजन के लिए की ₹2 लाख मुआवज़े की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेक विहार (दिल्ली) अग्निकांड में हुई 9 लोगों की मौत पर शोक जताया है। साथ ही पीएम ने मृतकों के परिजन के लिए ₹2 लाख मुआवज़े की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा, ''घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है...उनके प्रति गहरी संवेदनाएं।"