PM मोदी ने पुजारा को लिखा पत्र, कहा- आप टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती की याद दिलाते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले चेतेश्वर पुजारा की तारीफ कर उन्हें पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री ने लिखा, "क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के प्रभुत्व वाले युग में आप खेल के लंबे प्रारूप की खूबसूरती की याद दिलाते थे।" पुजारा ने प्रधानमंत्री के पत्र की प्रति को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।