PM मोदी ने बीजेपी नेता की बेटी का दुलारते हुए खींचा कान, तस्वीर हुई वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शेरगिल की बेटी राबिया को दुलारते हुए उसके कान खींचे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शेरगिल ने मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर कर लिखा, "इस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"