PM मोदी ने बच्चे को गोद में उठाया, बताया अपना 'छोटा दोस्त'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बच्चे को गोद में लिए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "कल 7 लोक कल्याण मार्ग आए एक 'छोटे दोस्त' के साथ।" दरअसल, यह बच्चा मलयाली ऐक्टर और राजनेता कृष्ण कुमार का पोता है, जो पीएम मोदी के आवास पर उनसे मिलने आए थे।