PM मोदी ने भी की थी पाकिस्तान की यात्रा: अपनी पाक यात्रा पर सवाल उठाए जाने पर गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा उनके पाकिस्तान यात्रा को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने भी पाकिस्तान का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के 'जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए' लाहौर गए थे।