PM मोदी ने महाकुंभ के लिए रेल यात्रा फ्री कर दी है: DRM के पूछने पर बिहार की महिलाएं

बक्सर (बिहार) रेलवे स्टेशन पहुंचे दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार ने प्लैटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहीं महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा। वहीं, महिलाओं ने डीआरएम से कहा कि महाकुंभ में जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल यात्रा फ्री कर दी है। डीआरएम ने महिलाओं को समझाया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है।

Load More