PM मोदी ने सिक्किम में ₹750 करोड़ के अस्पताल समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा गुरुवार को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से नामची में 500 बेड्स की क्षमता वाले व ₹750 करोड़ से अधिक की लागत में बने ज़िला अस्पताल, ग्यालशिंग में यात्री रोपवे और अटल अमृत उद्यान (गंगटोक) में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन किया।