PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव, अब बदल सकता है सब्सिडी का तरीका
PM सूर्य घर योजना में बदलाव के तहत अब सिर्फ सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। प्रस्तावित मॉडल में बिजली उत्पादन, सिस्टम की परफॉर्मेंस और रखरखाव अहम होंगे। सरकार AI निगरानी, बैटरी स्टोरेज और ‘सोलर पासपोर्ट’ पर विचार कर रही है। वहीं, बिना छत वाले परिवारों के लिए नेट-मीटरिंग और सामुदायिक सोलर प्लांट का विकल्प दिया जा सकता है।