PMO का फर्ज़ी अधिकारी बन शख्स ने AIIMS में VIP ट्रीटमेंट के लिए बनाया दबाव, केस दर्ज
सीबीआई ने दिल्ली के रहने वाले रवि कांत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शर्मा पर आरोप है कि उसने लोगों को AIIMS में भर्ती कराने के लिए खुद को प्रधानमंत्री के 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' के तौर पर दिखाया। उसने लोगों को प्राथमिकता पर भर्ती कराने और इलाज दिलाने के लिए AIIMS अधिकारियों से संपर्क किया था।