PNB का बड़ा दांव; अब UPI से मिलेगा क्रेडिट कार्ड, 18 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने फिनटेक कंपनी Kiwi के साथ मिलकर UPI से जुड़ा RuPay-आधारित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। PNB के करीब 18 करोड़ ग्राहक इस क्रेडिट कार्ड का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से डिजिटल क्रेडिट कार्ड है और इससे लोगों को बिना कैश या डेबिट बैलेंस के भी पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।