ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की शाखा में ग्राहकों के बचत खातों और एफडी से कथित तौर पर ₹35 करोड़ गायब हो गए हैं। इसमें गबन और स्कैम का पहलू सामने आया है। ग्राहकों के मुताबिक, कर्मचारियों ने विवादित लेनदेन से पहले एसएमएस अलर्ट डिसेबल कर दिए थे और रिकॉर्ड मांगे जाने पर कर्मचारी बार-बार ऑडिट का बहाना मार देते थे।