PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ यह काम तो बंद हो जाएगा खाता
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक 13-सितंबर तक उन खातों को बंद करेगा जो पिछले 3-वर्षों से निष्क्रिय हैं और जिनमें ज़ीरो बैलेंस है। धोखाधड़ी और दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। खाता चालू रखने के लिए ग्राहकों को 13-सितंबर तक अपनी संबंधित शाखा में KYC दस्तावेज़ जमा करने होंगे।