PNB ने दिया झटका! 1 अक्टूबर से महंगा पड़ेगा लॉकर में सामान रखना
पंजाब नैशनल बैंक ने कुछ सर्विसेज़ के चार्ज में बदलाव किया जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इनका असर लॉकर किराए, स्टॉप पेमेंट इंस्ट्रक्शन और नॉमिनेशन चार्ज पर पड़ेगा। अब बड़े लॉकर का किराया ग्रामीण इलाकों में ₹4,000 (पहले ₹2,500), सेमी-अर्बन में ₹5,000 (पहले ₹3,000), अर्बन में ₹6,500 और मेट्रो में ₹7,000 (दोनों में पहले ₹5,500 था) होगा।