PNB ने होम और ऑटो लोन की EMI पर किया बड़ा एलान, आरबीआई के फैसले का है असर
आरबीआई के रेपो रेट में कटौती के बाद पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को ब्याज दरों में 0.50% कटौती करने की घोषणा की। गौरतलब है, इस एलान के बाद बैंक से कार लोन, होम लोन, पर्सनल लोन समेत अन्य कर्ज़ लेना सस्ता हो जाएगा। मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई भी कम हो जाएगी। यह 9 जून से प्रभावी होगा।