PNB हाउसिंग फाइनेंस में ब्लॉक डील के ज़रिए बिकी 5% हिस्सेदारी
पंजाब नैशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को 10% की तेज़ी दिखाई दी। एक ब्लॉक डील के ज़रिए कंपनी के 1.39 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है जो कंपनी की 5% हिस्सेदारी के बराबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड प्राइवेट लिमिटेड ने ये शेयर बेचे हैं।